Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के जांच अधिकारी कुलवंत कुमार कलसन को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान की निदेशक मनदीप कौर को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा वित्त विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप सचिव डॉ शिल्पी पातर दत्त को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा लगाया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए सोनीपत और सहकारी चीनी मिल, सोनीपत के प्रबंध निदेशक मानव मलिक को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी लगाया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कोरोना महामारी में मृत्यु पर हेल्थ केयर वर्कर को 50 लाख व फ्रंटलाईन वर्कर को 20 लाख दे रही सरकार-विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देश और प्रदेश के किसी भी मंत्रियों पर आज तक भर्ष्टाचार के आरोप नहीं लगे, 51 करोड़ विकास कार्यों का किया शिलान्याश, गुर्जर।

Ajit Sinha

हरियाणाः पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत ड्रग पेडलर को नजरबंद करने के आदेश जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x