Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी शिक्षा हरियाणा

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 5 कॉलेजों का नामकरण शहीद और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के नाम पर करने का लिया निर्णय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा की नायब सरकार ने शहीदों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मान में प्रदेश के पांच कॉलेज का नामकरण करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आज प्रशासनिक मंजूरी प्रदान दी गई है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के सम्मान में जनता की मांग को पूरा करते हुए राजकीय महिला महाविद्यालय, लोहारू का नाम सावित्रीबाई फुले के नाम पर किया जाएगा।

सरकार का ध्येय है कि सावित्रीबाई फुले जैसी महान शख्सियत के आदर्शों, मूल्यों और कार्यों से हमारी वर्तमान व भावी पीढ़ी सदैव प्रेरणा लेती रहे और समाज निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे।इसके अलावा, राजकीय महिला महाविद्यालय बावल का नाम श्रीमती सावित्री देवी मोतीलाल (तिहाड़ा वाले) तथा राजकीय महाविद्यालय कनीना का नाम पितामह कान्हा सिंह के नाम पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कनीना के नागरिकों ने अपनी जमीन पर स्वयं पैसे खर्च करके महाविद्यालय का निर्माण कराया था और महाविद्यालय का नाम गांव के संस्थापक पितामह कान्हा सिंह के नाम पर रखा था। वर्ष 2014 में सरकार द्वारा महाविद्यालय को टेकओवर करने उपरांत पितामह कान्हा सिंह का नाम हटा दिया गया था। अब कनीनवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए और उनकी मांग को पूरा करते हुए इस महाविद्यालय का नाम पुनः पितामह कान्हा सिंह के नाम पर किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज तुरंत प्रभाव से 7 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फिर से “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा”की अवधि एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी हैं-आदेश पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के सभी तालाबों की सफाई करवाएं : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x