Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा सरकार ने दाखिला लेने वाली सभी छात्राओं को 1000 रुपए मासिक की दर से प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में स्थित सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाली सभी छात्राओं को 1000 रुपए मासिक की दर से प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह प्रोत्साहन राशि तभी दी जाएगी यदि प्रत्येक तिमाही में छात्रा की हाजरी कम से कम 80 प्रतिशत हो और वह नूंह जिले की स्थाई निवासी हो।

अंतिम तिमाही की राशि सभी विषयों में फाइनल परीक्षा देने के बाद ही दी जाएगी। उन्होंने बताया की यह प्रोत्साहन राशि छात्रा को मिलने वाली अन्य छात्रवृत्तियों व लाभों के अतिरिक्त होगी और सीधे उसके बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना का खर्च मेवात विकास एजेंसी नूह के फंड से किया जाएगा। यह योजना 13 सितंबर, 2021 से आगामी 5 वर्षों के लिए कार्यान्वित होगी।प्रवक्ता ने बताया की योजना के बारे में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फिरोजपुर झिरका, नगीना, नूंह, पिनगवां, पुन्हाना, तावडू और उझीना के अलावा राजकीय औद्योगिक संस्थान (महिला), फिरोजपुर झिरका और नूंह के प्रधानाचार्यों व ग्रुप इंस्ट्रक्टर इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि वे इसकी सूचना अपने संस्थान के नोटिस बोर्ड पर लगाएं और इसका अपने क्षेत्र में पूरा प्रचार-प्रसार करें ताकि सत्र 2021-22 में अधिक से अधिक लड़कियां औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला ले सकें।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अधिकारियों को फाइलों पर हस्ताक्षर के नीचे अपना पूरा नाम लिखने के दिए सख्त निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस तथा 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x