Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा सरकार ने किया एशियन चैंपियनशिप के विजेताओं का जोरदार स्वागत ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली/चंडीगढ़:दुबई में आयोजित हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप से पदक लेकर लौटे भारतीय टीम के हरियाणवी खिलाड़ियों का प्रदेश सरकार द्वारा भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर हरियाणा सरकार में ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने फूलमालाओं व बुके भेंट करके खिलाड़ियों का स्वागत किया ।उन्होंने मौके पर ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए  बधाई संदेश व आशीर्वाद को खिलाड़ियों को प्रेषित किया ।
         
इस अवसर पर गजेंद्र फौगाट ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन सभी खिलाड़ियों की जीत को ऐतिहासिक बताया है और खिला ड़ियों को आने वाली आगामी अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी पदक के लिए पसीना बहाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी ओलंपिक टिकट प्राप्त खिलाड़ियों उनकी तैयारियों के लिए उनके खातों में पांच लाख रुपये पहले ही जमा करवा दिए हैं । इसके इलावा ओलंपिक जाने पर उन्हें 10 लाख की राशि और भी देने की तैयारी की जा रही है ।इसके लिए खेल विभाग को आदेश दिए जा चुके हैं । फौगाट ने बताया कि ये प्रदेश के खिलाड़ियो की ऐतिहासिक जीत है ।इसमे 2 गोल्ड,2 सिल्वर व 5 ब्रॉन्ज जीतकर हरियाणा के बेटे बेटियों ने विदेशी धरती पर अपने प्रदेश का परचम लहराया है । इस अवसर पर प्रदेश सरकार की और से सब खिलाड़ियों के परिजनों उनके कोच वह खेल में उनके सहयोगियों का आभार जताते हुए फोगाट ने कहा एक खिलाड़ी जब अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में लगने पहुंचता है तो उसके मेडल के पीछे बहुत लोगों का हाथ होता है प्रदेश के मुख्यमंत्री इस संवेदना को समझते हैं और इसलिए उन्होंने ओलंपिक सवर्णपदक जीतने पर देश की सबसे बड़ी इनाम राशि 6 करोड की घोषणा की है । इससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। इस मौके पे भारतीय दल के हरियाणवी खिलाड़ी पूजा वोहरा,संजीत सिंगरोहा,अमित पंघाल,अनुपमा कुंडू,साक्षी ढांढा,मोनिका रुड़की,विकास कृष्ण,जैस्मिन लंबोरिया व स्वीटी उपस्थित थे ।

Related posts

90 प्रतिशत से अधिक बिलों का डिजिटल भुगतान करवाने वाली पंचायतों को मिलेगी 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान आज 5 विधेयक पेश किए गए हैं, कौन कौन से है , जानने के लिए पढ़े।

Ajit Sinha

गुरुग्राम और नूह ज़िलों में 10,000 एकड़ में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी-सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x