Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: कोरोना की मार के बावजूद आबकारी विभाग का बेहतर प्रदर्शन,258 करोड़ रूपए का राजस्व जुटाया-डिप्टी सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: कोरोना महामारी के बावजूद हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग का टैक्स कलेक्शन में बेहतर प्रदर्शन रहा है। विभाग ने पिछले साल के मुकाबले 258 करोड़ रूपये अधिक टैक्स के रूप में जुटाया है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य के आबकारी विभाग ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व टैक्स के रूप में जुटाया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 258 करोड़ रूपए अधिक है। पिछले वर्ष एक अप्रैल 2019 से 30 सितंबर 2019 तक जहां 35,03,93,27,587 रूपए का टैक्स किया गया था वहीं इस बार एक अप्रैल 2020 से आज तक 37,61,79,18,041 रूपए का संग्रह हुआ है।
 डिप्टी सीएम ने मंगलवार को आबकारी एवं कराधान विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने  बताया कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही तक एडिशनल एक्साइज ड्यूटी के रूप में 67,21,08,323 रूपए प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष 2019-20 के दौरान मात्र 93,150 रूपए मिले थे। इसके अलावा, इस वर्ष दूसरी तिमाही में एसेसमेंट फीस 15,42,20,989 रूपए, बॉटलिंग फीस 92,90,97,343 फीस, कोविड-सैस 1,69,78, 53,517 रूपए, एक्साइज ड्यूटी 11,08,66,78,227 रूपए, एक्सपोर्ट फीस 3,81,73,176, इंपोर्ट फीस 31,31,08,747 रूपए, परमिट फीस 1,10,88 ,47,070 रूपए और लाइसेंस फीस 21,61,78,30,648 रूपए इस वित्तिय वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही तक प्राप्त किए गए। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आबकारी और कराधान विभाग द्वारा की गई जांच में भारत में निर्मित विदेशी शराब के कुल 47 चालान किए गए जिनसे  राज्य सरकार को लगभग 28 करोड़ रूपए तथा देशी शराब के 49 चालान किए गए हैं, जिनसे 24 करोड़ रूपए का राजस्व मिलने का अनुमान है। इस अवसर पर आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी, आयुक्त शेखर विद्यार्थी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फरीदाबाद स्थित सीजीओ कॉम्पलैक्स ऑफिस में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी की किसी और से अवैध संबंध होने के शक में पति ने उसकी चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की ‘नाॅ योर केस‘ योजना को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया , 3 महीनों में 50 हजार से अधिक ने जानी केस की प्रगति

Ajit Sinha
error: Content is protected !!