Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने लॉन्च की वेबसाइट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के विधायकों, जिला अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक बुधवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में सम्पन्न हुई l भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के सभी विधायक, सभी जिला अध्यक्ष प्रत्यक्ष और सभी सांसद और प्रदेश पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे l बैठक में हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। जहाँ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के 600 दिनों की उपलब्धियों के बारे में बताया वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की ।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों से जिलों पर हो रही जिला कार्यकारिणी की बैठकों का फीडबैक लिया और आगामी गतिविधियों के बारे में दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर से गुजरते हुए प्रदेश सरकार ने पूरा प्रयास किया कि इस आपात स्थिति में भी ज्यादा से ज्यादा जनता के लिए लाभकारी योजनाएं प्रदेश सरकार ला सकें। प्रदेश सरकार अनेकों योजनाएं प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लिए लेकर आई । भाजपा के अन्तोदय के स्वप्न को साकार करने के लिए अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए । उन्होंने कहा कोरोना में संगठन और सरकार ने मिलकर आम लोगों के लिए राहत पहुँचाने का काम किया । इतना ही नहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसमें संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की अपनी भूमिका होती है । सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक आम आदमी तक लेकर जाने का काम भाजपा कार्यकर्ता कर रहा है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी मजबूत संगठन शक्ति के बलबूते ही आज देश की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक पार्टी है । इसके कार्यकर्त्ता के दिन रात के परिश्रम का ही प्रतिफल है कि पूरी दुनिया में भाजपा के जैसा व्यवस्थित और अनुशाषित संगठन दूसरा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिला स्तर पर भाजपा कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन कर रही है और जल्द ही हमारे सभी मण्डलों पर भी इस तरह की बैठकों का आयोजन होगा । जबकि कुछ राजनीतिक दलों का संगठन तो केवल गुटबाजी की भेट चढ़कर रह गया है।प्रदेश में सात सात सालों से जिला और प्रदेश में संगठन के नाम पर “वही ढाक के तीन पात” वाली बात बनी हुई है ।

Related posts

हरियाणा में 5 लाख घरों पर लहराएगा भगवा, पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को देंगे सामाजिक समरसता का मंत्र

Ajit Sinha

महिला आरक्षण की आड़ में गलत परिसीमन करना और जातिगत जनगणना से बचना चाहती है मोदी सरकार- कांग्रेस

Ajit Sinha

मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की सब हदें पार कर गई। आज जो 75 वर्षों में नहीं हुआ- रणदीप सुरजेवाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x