Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खनन निरीक्षक मोहित को ₹150000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की अम्बाला टीम ने जिला जींद में कार्यरत खनन निरीक्षक मोहित को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मोहित द्वारा शिकायतकर्ता के ईंट भट्ठे को बंद करवाने का डर दिखाकर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसे लेते हुए वह रंगे हाथो पकड़ा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी कि खनन निरीक्षक मोहित ने ईट भट्टे पर अवैध खनन से मिट्टी का स्टॉक रखने के लिए भट्टे को बंद करने की धमकी दी है और ऐसा न करने के लिए वह शिकायतकर्ता से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से की गई। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल में मामला दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की बदले में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने होमगार्ड में सेवारत आईजी हेमंत कलसन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस अकादमी में गोवा पुलिस के नवनियुक्त कांस्टेबलों की रंगारंग पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के सीआईडी प्रमुख व एडीजीपी सौरभ सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित तथा 8 अन्य को मिलेगा पुलिस पदक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x