Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक थाने में तैनात एएसआई कमला को 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए डबवाली पुलिस थाने में तैनात एएसआई कमला को 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत प्राप्त हुई थी कि आईओ कमला द्वारा डबवाली पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में से जांच के दौरान शिकायतकर्ता को लाभ पहुंचाने की एवज में 25 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की गई है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।आरोपी के खिलाफ हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: राजस्थान,दिल्ली व हरियाणा में गौ तस्करी के मास्टरमाइंड व गैंग लीडर तथा 5 हजार के इनामी को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: योग को बनाये अपनी दिनचर्या का हिस्साः कुलपति प्रो. एस.के. तोमर

Ajit Sinha

कोविड-19 पॉजीटिव केस मिलने पर उपायुक्त नरेश नरवाल ने किया जिला के 467 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x