Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

किराए को लेकर दबंगों का कहर, दुकानदारो को पीट-पीट कर लहूलुहान किया, दो की हालत गंभीर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना-24 क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव के पास बनी शिव ओम मार्किट में दुकानदारो से पहले दबंगो ने जबरन किराया वसूली के पहले गाली गलौज की, जब दुकानदारो ने कहा कि जिला प्रशासन ने किराया सरकारी खजाना में जमा कराने के आदेश दिया हुआ है। मगर यह बात दबंगों को रास नहीं आई और दबंगों ने दुकानदारों को धमकाते हुए कहा कि किराया हमें  दे नहीं तो दुकान खाली करें। जब दुकानदारो ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके व उनके परिवार के साथ मारपीट की जिसमे संजय कुमार व विष्णु के सिर में गंभीर चोट आई है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे ये खून से लतपथ संजय कुमार व विष्णु है, जोकि नोएडा के सेक्टर- 22 स्थित चौड़ा गांव के पास बनी  शिव ओम मार्किट में किराना की दुकान चलाते है। वुधवार की देर शाम कुछ दबंग आये और उनके साथ किराया न देने को लेकर गाली- गलौज करने लगे। दुकानदारो ने इन्हें समझाने की कोशिश की कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दुकानदार को कोर्ट में किराया जमा करने के आदेश हैं। जिसके तहत दुकानदार लगातार किराया सरकारी खजाने में जमा करा रहे हैं। मगर यह बात दबंगों को रास नहीं आई और मार पीट करना शुरू कर दिया ।जिसमे संजय कुमार व विष्णु को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य कईओ को मामूली चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार थाना सेक्टर- 24 पंहुच कर दबंगो के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की अपील की।

चौड़ा रघुनाथपुर स्थित शिवम मार्केट जो काफी समय से विवादों के घेरे में है आरोप है कि भू-माफियाओ ने कब्जा कर ये शिव ओम मार्केट बनाई है।इस बात कि जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने वहां दुकानदारों को किराया सरकारी खजाना में जमा कराने के आदेश दिया हुआ है। मगर यह बात दबंगों को रास नहीं आई।  सूचना मिलने पर सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस भी मौके पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितो की  शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

भ्रूण लिंग जांच करने व गर्भपात करवाने वाले सेंटर का भंडाफोड़, डॉक्टर और दलाल अरेस्ट, अल्ट्रा साउंड जब्त -अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस अब ट्रूकॉलर (Truecaller) की मदद से साइबर अपराधियों को पकड़ेगी, हुआ समझौता।

Ajit Sinha

जब तक अपने दुश्मन का कत्ल कर पाता, उससे पहले ही दुश्मन दो दोस्तों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी -अरेस्ट।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x