Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

डॉन बनने के लिए पार्षद के घर पर चलाई थी,ताबड़तोड़ गोलियां, शराब कारोबारी से फिरौती मांगने के लिए दी धमकी- अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: क़स्बा पटौदी के पार्षद व कारोबारी चंद्रभान के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले और एक शराब व्यापारी पर फिरौती व हिस्सेदारी देने के लिए मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले दोनों अपराधी को दिल्ली के कनाट पैलेस से फरुखनगर अपराध शाखा की टीम ने अरेस्ट किया हैं। इन दोनों अपराधियों ने गत 11 अप्रैल-2022 को सनसनीखेज वारदात को दिया था अंजाम। अरेस्ट किए गए अपराधियों के नाम आकाश, उम्र 20 वर्ष है और अर्जुन उर्फ गुल्लू ,निवासी गांव नानू कलां, थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम, उम्र 19 वर्ष है तथा दोनों ही 12वीं कक्षा तक शिक्षित है।

पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि पीड़ित के शराब के कारोबार में हिस्सेदारी व फिरौती लेने तथा पटौदी, फरुखनगर, मानेसर, गुरुग्राम एरिया में अपना दबदबा बनाने के उद्देश्य से अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोलीबारी की थी। ये दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के है तथा इसी वर्ष माह फरवरी व मार्च में भी इनके विरुद्ध थाना पटौदी में मारपीट/लड़ाई-झगडे करने के 2 मुकदमे दर्ज हैं।

ये दोनों डॉन बनने की चाहत में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त हुए हैं। इनके अन्य साथियों बारे भी इनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।गोलीबारी की इस वारदात को करने उपरांत ये दोनों राजस्थान चले गए थे और छिपने के उद्देश्य से वहां से दिल्ली आ गए थे। पुलिस की माने तो उपरोक्त वारदात में प्रयोग की गई 1 पिस्टल, 2 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस पुलिस ने अपराधियों के कब्जा से बरामद की हैं। अपराधियों को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत के सम्मुख पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। अनुसंधान अधीन है।

Related posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 31वीं उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम ने रखे हरियाणा के मुद्दे

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तत्काल प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी, मौत, पुलिस को मिले सुसाइड नोट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x