Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

जिम मालिक की कार्यालय में में तीन हथियार बंद बदमाशों ने देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी , पुलिस जांच में जुटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार क्षेत्र में बदमाशों ने आज देर शाम एक जिम कारोबारी के कार्यालय में घुसकर कारोबारी गोली मारकर हत्या कर दी, इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, के बाद इलाके की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और जांच की कार्रवाई में जुट गई, मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस के आल्हा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिनकी देखरेख में बारिकी से जांच की कार्रवाई की जा रही हैं, पुलिस ने जिम मालिक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

बताया जाता हैं कि मृतक कारोबारी का नाम महेंद्र अग्रवाल, जिनकी उम्र 45 वर्ष हैं, मृतक महेंद्र अग्रवाल एनर्जी जिम और स्पा के नाम से जिम और स्पा चलाते थे साथ ही उनका जिम में इस्तेमाल उपकरण का भी कारोबार है.प्रीत विहार इलाके के विकास मार्ग पर, की एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर एनर्जी जिम और स्पा का हेडक्वार्टर है,साथ ही बेसमेंट जिम भी है.

आज शुक्रवार देर शाम तकरीबन 8 बजे महेंद्र अग्रवाल अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान हथियारों से लैस तीन बदमाश कार्यालय में घुस आए और उन्होंने एक-एक करके तीन गोली महेंद्र अग्रवाल पर चला दी , एक गोली महेंद्र अग्रवाल के सिर में लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाश भागते वक्त कार्यालय में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके।

फिलहाल पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है,इसके अलावा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। सूचना मिलते ही महेंद्र अग्रवाल के परिजनों ने मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस परिजनों से भी बातचीत कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है कहीं महेंद्र अग्रवाल की किसी से रंजिश तो नहीं चल रही थी।

Related posts

गर्लफ्रेंड हत्या के सनसनीखेज मामले में ₹1,00,000 के इनामी फरार हत्या आरोपित भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राहुल बोले- शिक्षा प्रणाली आरएसएस के हाथों में जाने से देश बर्बाद होने का खतरा

Ajit Sinha

दिल्ली में अभी तक बीएफ.7 वेरियंट का कोई केस नहीं-अरविन्द केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x