Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम:पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव राज्य मंत्री संजय सिंह करेंगे एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत आज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा के खेल,पर्यावरण,वन एवं वन्य जीव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय सिंह 8 जुलाई, सोमवार को गांव सांप की नंगली में पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम गांव सांप की नंगली स्थित कुंडावाला मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह 10 बजे आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते सप्ताह मन की बात कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र किया था।जिला वन अधिकारी राजीव तेजियान ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान को जिला में जन आंदोलन बनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत सोमवार से होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त प्रधान वन संरक्षक (दक्षिण), गुरुग्राम अनंत प्रकाश पांडेय करेंगे। इस अवसर पर सोहना के एसडीएम सोनू भट्ट भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत तेलंगाना का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गुरूग्राम

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: टेक्सी ड्राईवर पर चाक़ू से कातिलाना हमला करने वाली महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बिल्डर अब सुपर एरिया के नाम पर मनमानी नहीं कर सकेगा-डा. के. के खण्डेलवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x