Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: प्रॉपर्टी डीलर से 10 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने वाला प्रॉपर्टी डीलर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: एक प्रॉपर्टी डीलर को मोबाइल फोन के अलग -अलग नंबरों से फोन कर 10 करोड़ रूपए की फिरौती मांगने वाले एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित नाम मनोज कुमार निवासी मानेसर , गुरुग्राम हैं। पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल की गई मोबाइल फोन , सिम कार्ड व क्रेटा कार बरामद किया हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 27 अप्रैल 2022 को थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम एरिया निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने थाना में एक लिखित शिकायत दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से धमकी देते हुए फिरौती की मांग कर रहा है। इस शिकायत पर भारतीय संहिता की धारा 386 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उनका कहना हैं कि इस मामले में सब इंस्पेक्टर गुणपाल, प्रभारी क्राइम यूनिट सेक्टर-40 गुरुग्राम व निरीक्षक दीपक, प्रबंधक थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने पारंपरिक व तकनीकी अनुसंधान करके जबरन उगाही की मांग करने वाले मनोज कुमार निवासी मानेसर को गत वीरवार को रामपुरा फ्लाईओवर एनएच -48 के पास से अरेस्ट किया हैं । पूछताछ पर उसने बतलाया कि वह भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है तथा इसी वजह से पीड़ित को जानता था। उसे यह भी पता चला था कि उसके पास काफी धन दौलत है। आरोपित ने उससे मोटी रकम ऐंठने की योजना बनाई तथा उसने वाट्सअप पर कॉल व मैसेज करके धमकी देकर पहले तो 10 करोड़ रुपए मांग की लेकिन बाद में यह रकम कम करके 40 लाख रुपए की मांग की। उसने धमकी दी थी कि रकम ना देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Related posts

फरीदाबाद: ढोल वाले अर्जुन को दिहाड़ी के 350 रूपए देने के बदले पीट -पीट कर हत्या करने के मुख्य आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

स्क्रेप व्यापारी की उपलब्धि से जलता था, इसी वजह से वह रंजिश रखता था, और एक दिन गोली मार कर हत्या दी- अरेस्ट।

Ajit Sinha

मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे, विवाद के कारण हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो गिरफ्तार, दो शूटरों की तलाश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x