Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: नए साल की रात को सभी डीसीपी, एसीपी, सभी थानों के एसएचओ सहित 4000 पुलिस कर्मी रहेंगे सड़कों पर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आने वाले 31 दिसम्बर की रात को जिला गुरुग्राम के होटल, क्लबो, रैस्टोरेंटो, मॉल्स सहित विभिन्न स्थानों पर नववर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने व शांति, कानून व व्यवस्था सुचारू रखने लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान सभी डीसीपी,एसीपी,सभी थानों के एसएचओ, क्राइम ब्रांच की सभी यूनिट के इंचार्ज सहित लगभग 4000 पुलिस कर्मी सड़कों पर नजर आएंगें,और हुड़दंगियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजेंगें। 

गुरुग्राम में 100 से भी अधिक स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होना संभावित है। कुछ स्थान पर जैसे सहारा मॉल,विपुल अरोड़ा बिल्डिंग,DT City Centre, मेट्रोपोलिटन मॉल, ब्रिस्टल होटल JMD मॉल, Ambiance मॉल, KOD सैक्टर-29, सैक्टर-29 हुड्डा ग्राउंड, गलरिया मार्किट, DLF साउथ पॉइंट मॉल, गुड अर्थ मॉल, साइबर हब, सहारा ग्रेस चक्करपुर रोड़, नाका ब्रिस्टल चौक, नाका सिकंदरपुर, नाका इफ्को चौक व नाका वेस्टन होटल टी-पॉइंट आदि स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इन स्थानों पर आने जाने वाली गाड़ियों व लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगी।
 
इस दैरान हुड़दंग करके अशान्ति व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर विशेष नजर रखते हुए उनके खिलाफ तत्परता से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की हुडंगबाजी नही होने दी जाएगी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा शरारती व आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मीयों को तैनात किया गया है।

गुरुग्राम में पहले से ही लगे पुलिस नाकों के अतिरिक्त लगभग 60 नाके गुरुग्राम की सीमाओं व आयोजन स्थलों के आसपास लगाए गए हैं। ये सभी नाके कार्यक्रम समाप्त होने तक लगे रहेंगे।
 
इस अवसर पर *थानों में तैनात स्टाफ व अतिरिक्त पुलिस बल सहित लगभग 4 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात* रहेंगे।महिलाओं की सुरक्षा गुरुग्राम पुलिस की सदैव ही प्राथमिकता रही है। इस अवसर पर समुचित संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनके अतिरिक्त दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स को विशेष रूप से आयोजन स्थल के आसपास लगाया गया है। अधिक भीड़ होने वाले आयोजन स्थलों के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए निम्नलिखित स्थान निर्धारित किए हैं।
*1. लेजर वैली पक्की पार्किंग सैक्टर-29।*
*2. लेजर वैली सैक्टर-29 मार्किट।*
*3. लेजर वैली कच्ची पार्किंग (वेस्टिन होटल के सामने)।*
*4. साईबर हब पार्किंग।*
*5. KOD के सामने पार्किंग व पीछे की तरफ 02 पार्किंग, सैक्टर-29।*
*6. UBER ऑफिस के सामने पार्किंग सैक्टर-29।*
*7. HUDA जिमखाना क्लब पार्किंग सैक्टर-29।*
ट्रैफिक को सुचारू रूप से व्यवस्थित रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा MG रोड़ व अन्य आयोजन स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि ट्रैफिक का अधिक दबाव होने पर यातायात को नियन्त्रित किया जा सके। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जाएगी व और उनके खिलाफ तत्परता से नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। इस अवसर पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा काउन्टर असाल्ट, क्रेन,फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस आदि को भी तैनात किया गया है।

Related posts

गजब : 18 लाख रुपए लेकर भागा ड्राइवर, पुलिस ने 81 लाख रूपए किए बरामद , पत्नी , बहन , बहनोई सहित ड्राइवर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक युवती से 7 करोड 59 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के वाले 16 साइबर ठग पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार ने आज इंस्पेक्टर हरबंस और सब इंस्पेक्टर सोनू 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x