Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली

“अच्छी शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की है कुंजी”-इमरान हुसैन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कुतुब रोड स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय,जीनत महल और सर्वोदय बाल विद्यालय का आज वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस वार्षिक उत्सव समारोह में दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एवं बल्लीमारान के विधायक इमरान हुसैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिक उत्सव समारोह में एमसीडी काउंसलर मो. सादिक, शमीम बानो सहित स्कूल कमेटी के सदस्यों, इलाके के प्रबुद्धजनों, अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया।

इस दौरान मंत्री इमरान हुसैन ने अपने संबोधन में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास पर प्रकाश डाला और सभी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल, सुरक्षित, खुशनुमा  और प्रेरक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए स्कूल प्रबंधन की भी सराहना की। खाद्य-एवं आपूर्ति मंत्री ने दिल्ली में शिक्षा मॉडल की बेहतरी में सक्रिय भागीदारी के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया।
मंत्री इमरान हुसैन ने स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह के अवसर पर स्कूल प्रबंधन और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति एक बेहतर समाज और एक विकसित राष्ट्र का निर्माण करता है।

मंत्री इमरान हुसैन ने यह भी कहा कि बल्लीमारान क्षेत्र अब क्वालिटी एजुकेशन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा हैऔर दिल्ली के सरकारी स्कूल पब्लिक स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मंत्री ने स्कूली बच्चों से वादा किया कि जल्द ही स्कूल के नई बिल्डिंग भी तैयार हो जाएगी और उनमे कक्षाएं मॉडल क्लास रूम की तर्ज पर चलेंगी। वार्षिक उत्सव समारोह के दौरान स्कूल में अवार्ड्स और पुरस्कारों का भी वितरण किया गया । एकेडमिक टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता , कला प्रदर्शनी और अन्य स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं को मंत्री इमरान हुसैन ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री इमरान हुसैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान स्कूली बच्चों के उत्साह और छात्रों के दृढ़ संकल्प की सराहना की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर आगंतुकों का मन मोह लिया। मंत्री इमरान हुसैन ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के लिए इको क्लब से जुड़े  छात्र-छात्राओं के सार्थक प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति को विकसित करने में उनके योगदान की भी सराहना की।

Related posts

कांग्रेस ने इंडिगो संकट के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Ajit Sinha

एनआरआई बताकर मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 50 तलाकशुदा महिलाओं से शादी व वीजा का झांसा देकर ठगने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार ,उसके कब्जे से चोरी के 9 वाहनों को किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x