Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे दिन चार लोगों ने दाखिल किए नामांकन पत्र :विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे दिन चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2024 के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के बाद 5 सितम्बर से शुरू हो गई थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 86- एनआईटी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जितेंद्र कुमार ने रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा के समक्ष , 88- बल्लभगढ़ विधानसभा के नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर मूलचंद शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी मयंक भारद्वाज के समक्ष और 90- तिगांव विधानसभा के नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर संदीप कुमार मेहता और समता पार्टी के सोमेश्वर सिंह ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सतबीर मान के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन 85-पृथला विधान सभा, 87- बड़खल विधानसभा, 89-फरीदाबाद विधान सभा में कोई भी नामांकन नहीं आया। किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया।

Related posts

फरीदाबाद :एनआईटी क्राइम ब्रांच ने हत्या व सबूत नष्ट करने के जुर्म में पांच सालों के बाद दो लड़कों को किया गिरफ्तार,एक आरोपी फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आरपीएस इंटरट्रीटमेंट की तरफ से आयोजित पहला ऑडिशन शो में 375 लड़कियों ने लिया भाग,फाइनल शो 22 सितंबर को

Ajit Sinha

फरीदाबाद के डीसी यशपाल यादव ने किया उद्घाटन,लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नाम रहा सीजन का पहला मैच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x