Athrav – Online News Portal
नोएडा

रामकृष्ण विवेकानंद मिशन अनाथालय के बिल्डिंग में लगी आग, 16 बच्चे और 3 केयरटेकर का रेस्क्यू, आग पर पाया काबू

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:नोएडा के सेक्टर 26 में स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन अनाथालय के बिल्डिंग में समान रखने के गोदाम में देर रात दो बजे के करीब अचानक आग लगी. उस समय आश्रम में 16 बच्चे और तीन केयरटेकर सो रहे थे. आग की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर 20 और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर पहले सभी बच्चों और केयरटेकर को बाहर निकाला और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसमें अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन बिल्डिंग और सारा समान जल जाने से बच्चों के रहने और अनाथालय के  आर्थिक संकट की स्थिति  पैदा हो गई है.  

आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी, यह आग सेक्टर 26 स्थित सी-1 स्थित से रामकृष्ण विवेकानंद मिशन अनाथालय में लगी है. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि  2:31 पर फायर सर्विस यूनिट को सूचना मिली कि रामकृष्ण विवेकानंद मिशन जो कि  एक ट्रस्ट है उसके अनाथालय में आग लगी है.  दो फायर यूनिट यहां पर रवाना हुई है जिनकी की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग जो है बिल्डिंग के बेसमेंट में बने गोदाम है.  उसमें इन्होंने सामान रखा था.  उसमें आग लगी. अनाथालय में 16 बच्चे थे जो कि 4 साल से लेकर 12 साल के है और तीन  केयरटेकर सबसे पहले हम लोगों की टीम आई है यहां पर जाकर लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला है और कोई भी इसमें फंसा हुआ नहीं मिला न ही कोई भी इंजरी हुई है. 

Related posts

बॉलीवुड की मसाला फिल्मों के समान है स्टंट, इमोशन और दबंगई दिखाई दी भाजपा के जन विश्वास यात्रा में-जरूर देखें वीडियो

Ajit Sinha

चार साल से फरार…50 हजार के इनामी… 12 करोड़ के फ्रॉड में वांटेड आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत, पति दहेज़ हत्या के जुर्म में पहुंचा जेल- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x