Athrav – Online News Portal
नोएडा

विकलांगों के उपकरण बनाने वाली कंपनी में लगी आग, फायर बिग्रेड 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेस-1 स्थित विकलांगों से संबंधित उपकरण बनाने वाली कंपनी में सुबह आग लग गई आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद काबू पाया. लेकिन तब कंपनी मे रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया. आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की सूचना नहीं है फायर ब्रिगेड टीम आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन करने में जुटी है।

फायर बिग्रेड 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू पा लिया है, लेकिन अभी धुआं निकल रहा है और फायर ब्रिगेड की टीम में कूलिंग का काम कर रही है. यह आग सेक्टर 7 के ई-9 स्थित गुप्ता ऑर्थो एड कंपनी लगी थी. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना सुबह 4:30 बजे मिली पहले एक गाड़ी मौके पर भेजी गई थी,  बाद में आज की भयावता को देखते हुए चार गाड़ियां और भेजी गई और आग को फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू कर लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिस समय कंपनी में आग लगी, कोई मौजूद नहीं था इसलिए किसी के फंसे होने और हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related posts

जीजा और नाबालिग साली ने खाया जहर, दोनों की मौत

Ajit Sinha

एसयूवी कार के वायरल हो रहे वीडियो में स्टंट कर कुछ लोग पुलिस को चुनौती देते दिखे

Ajit Sinha

महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकडा, 7 छात्र अरेस्ट -वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x