Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने हिसार जिले के अर्बन एस्टेट थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में दूसरा आरोपित  थाने का क्लर्क फरार हो गया है। एसीबी हिसार द्वारा दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि पिंकी (शिकायतकर्ता के दोस्त की पत्नी) ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त के खिलाफ हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हेड कांस्टेबल सुमित्रा ने शिकायतकर्ता को फोन किया और पिंकी की शिकायत पर कार्रवाई न करने के लिए ₹40,000 की रिश्वत मांगी। सुमित्रा ने व्हाट्सएप कॉल के दौरान कहा कि ₹40,000 का एक हिस्सा थाने के क्लर्क को भी दिया जाएगा। एसीबी टीम ने तथ्यों की पुष्टि की और आरोपित  को पकड़ने की योजना बनाई। आज सुमित्रा को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से गवाहों की मौजूदगी में की गई। सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं और जांच जारी है। एसीबी प्रवक्ता ने जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगता है तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर इसकी सूचना दें।

Related posts

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, एक फारार

Ajit Sinha

3 बदमाशों को 2 पिस्टल , 1 देशी कट्टा , 7 जिंदा कारतूस सहित अपराध शाखा -17, गुरुग्राम की टीम ने धर दबोचा, 20 मुकदमें दर्ज है।

Ajit Sinha

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शहरी स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x