Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

थाने से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ दबंगों की गुंडई, ढाबा संचालक को जमकर पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ढाबे में दो दबंगों ने ढाबे के काउंटर पर रखा हुआ सामान फेंक दिया और विरोध करने पर ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों की पिटाई कर दी।  दबंगों द्वारा की गई मारपीट की घटना ढाबे पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दबंगों की ढाबे में किए गए उत्पात और ढाबा संचालक को पीटने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

घटना रविवार रात की है हबीबपुर गांव में देवीलाल एक ढाबा चलाता है,  ढाबे पर दो युवक आए इन लोगों का देवीलाल के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों लोग ढाबे पर शराब पीने की बात कर रहे थे, जिसका देवीलाल ने विरोध कर दिया और ढाबे पर शराब पीने से उन्हें मना कर दिया। दोनों दबंग इतना गुस्सा हो गए कि एक युवक ने ढाबे के काउंटर पर रखा हुआ सामान फेंकना शुरू कर दिया और उसके बाद उन दोनों लोगों ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों दबंग मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल हुए देवीलाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।  ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि देवीलाल के ढाबे पर दबंगों द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आया है। मारपीट करने वाले एक दबंग की पहचान बबली और उसके साथी के रूप में हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

जीजा और नाबालिग साली ने खाया जहर, दोनों की मौत

Ajit Sinha

गुरुग्राम: 2 करोङ रुपयों की कीमत के 899 बोरी बादाम से भरे कन्टेनर सहित गबन करने वाले 4 आरोपिय अरेस्ट।

Ajit Sinha

नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ,मालिक अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x