Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद की युवा कत्थक नृत्यांगना दिशिका छाबड़ा ‘बॉर्न टू शाइनÓ स्कॉलरशिप से सम्मानित -वीडियो देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद की युवा कत्थक नृत्यांगना सुश्री दिशिका छाबड़ा को मुम्बई में ‘बॉर्न टू शाइनÓ स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है, जो जी टीवी और (गिव फाउंडेशन) सीएसआर पहल द्वारा प्रायोजित है,


जो सम्पूर्ण भारत में से 30 युवा छात्रा  प्रतिभाओं को दिया जाना था। भारत भर में जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसी के लिए कथक नृत्य के आधार पर यह स्कॉलरशिप दिया गया है।

जी टीवी और बोर्न टो शाइन को इन 30 विलक्षण प्रतिभाओं में से दिशिका छाबड़ा को चुनना एक बड़ी उपलब्धि है। मुंबई में उन्हें ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। दिशिका कत्थक नृत्य के क्षेत्र में भारतीय कला और संस्कृति का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करती हैं, और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की इच्छुक हैं।

वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। दिशिका का बचपन से ही कत्थक के प्रति रुझान रहा है।

मात्र 4 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने कत्थक की शिक्षा प्रारंभ कर दी थी। लॉकडाउन में उन्होंने अपनी कला को समय रहते और निखारा। ऑनलाइन के माध्यम से भी देश? के हर कोने में अपनी प्रस्तुतियां दी और बहुत इनाम अपने नाम किए ।

उन्होंने अपने गुरुओं का विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने हमेशा हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें इस बड़े अवसर के लिए सक्षम बनाया। उन्होंने अपने माता-पिता को भी धन्यवाद दिया जो हमेशा उनके साथ रहे उनका मार्गदर्शन किया।
       

Related posts

पद्म विभूषण डॉ. करण सिंह ने मानव रचना सेंटर फॉर पीस एंड सस्टेनेबिलिटी के एडवाइजरी बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में एक निजी कंपनी की बड़ी बस गुजरते वक़्त गई अटक,एसी के उड़े परखच्चे ,हादसा टला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हजारों बच्चों की जिंदगी में रंग भर रहा एसओएस विलेज – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x