Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दीपावली पर्व से पहले शहर में क्यों दिखता हैं सांप अजगर, आज भी गांव साहूपूरा में दिखाई दिया10 फुट लंबा का अजगर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बल्लभगढ़ की गांव साहुपुरा में जाट चौक के नजदीक आज सांय तक़रीबन सवा 4 बजे एक अजगर सांप अचानक निकला जिसे वहां के लोगों ने पकड़ कर आगरा नहर में फेंक दिया, अजगर सांप की लम्बाई तक़रीबन 10 से 11 फुट की थी और देखने में बिल्कुल जवान उम्र का नजर आ रहा था।
चश्मदीद प्रकाश का कहना हैं कि वह सेक्टर -65 में रहता हैं और गांव साहुपुरा व उसके आस पास के गांवों में वह न्यूज़ पेपर बेचने का कार्य लम्बें वक़्त से करता आ रहा हैं। आज वह गांव साहूपूरा में अपने ग्राहकों से क्लेक्शन के लिए जा रहा था तो वह जैसे ही गांव साहुपुरा के जाट चौक के पास पहुंचा तो उसने देखा कि एक खाली प्लाट हैं से एक सांप जोकि अजगर हैं ,वह गुजरते हुए जा रहा, इतने ही देर में गांव के लड़के वहां इकठ्ठे हो गए और उसे पकड़ कर,एक प्लास्टिक के कट्टे में डाल लिया और नजदीक के आगरा नहर में फेंक दिया। उसका कहना हैं कि उसकी लंबाई तक़रीबन 10 से 11 फुट की था।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

सड़क हादसे में एक युवा दंपति की दर्दनाक मौत, एक 4 साल का मासूम बच्चा बाल -बाल बचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को लाना जरूरी: विपुल गोयल।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x