Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:भाई बनकर फोन पर युवती से 99,948 रुपये की ठगी, कॉलर सहित 2 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सेक्टर-56 निवासी एक युवती से 99,948 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने अजय (26) व अमरजीत (31) निवासी अलवर,राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनको साइबर थाना, फरीदाबाद की टीम ने गत 4 सितंबर को फिरोजपुर झिरका व अलवर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-56, फरीदाबाद एक व्यक्ति ने साइबर थाना,एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका फोन घर पर रहता है, दिनांक 25 जुलाई 2026 को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से फोन आया,जिसको उसकी बेटी ने उठाया। फोन करने वाले ने अपने आप को लड़की का भाई बताया और 5000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। फिर कथित भाई ने फोन पर एक स्कैनर भेजा,जिस पर 20,000 रुपये ट्रांसफर हो गए, परंतू कथित व्यक्ति ने कहा कि पैसे नही आए  और फिर एक और स्कैनर भेजकर और पैसे ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल 99,948 रुपये कथित भाई के कहने पर अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए भेज दिए। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अजय कुमार कॉलर है जिसने युवती को उसका भाई बनकर कॉल की थी, वहीं अमरजीत के नाम पर वह सिम पंजीकृत हैं, जिससे कॉल की गई थी। दोनों खेतीबाडी का काम करते है, जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: अग्रिपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया लघु सचिवालय पर‘सत्याग्रह’

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद: प्राणायाम सोसायटी के लोगों ने जनरल बिपिन रावत एवं अन्य वीर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ajit Sinha

आईपीएल क्रिकेट मैच पर हाई प्रोफाइल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी करते हुए 7 सट्टेबाज अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x