Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद: विकास दुबे के करीबी प्रभात और शरण देने वाले रिश्तेदार, पिता श्रवण और बेटा अंकुर को किया गिरफ्तार-देखे पूरा वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद फ़रीदाबाद के न्यू इंद्रा काम्प्लेक्स के एक मकान से गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के रिश्तेदार श्रवण और अंकुर। जिसमें श्रमण पिता है और अंकुर उनका बेटा है इन्हीं के मकान में विकास दुबे ने शरण ली थी और इसी सूचना के आधार पर फरीदाबाद पुलिस की टीम ने इस घर पर दबिश दी हालांकि उस दौरान विकास दुबे फरार हो चुका था जबकि विकास को शरण देने के आरोप में श्रवण और उनके बेटे अंकुर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे का एक साथी प्रभात को गिरफ्तार किया गया हैं इसके कब्जे से पुलिस ने 4 पिस्तौल व 45 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। यूपी पुलिस ने आरोपित प्रभात को ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया हैं और शरण देने के आरोपित श्रवण और अंकुर यानी पिता -पुत्र को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। 

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है यह वही मकान है जिसमें विकास दुबे ने अपने रिश्तेदार  के मकान में शरण ली थी।  विकास के यहां छुपे होने की सूचना के बाद ही फरीदाबाद पुलिस ने यहां दबिश दी हैं , हालांकि दबिश के दौरान विकास दुबे यहां से फरार हो गया जबकि उसके साथी प्रभात ने पुलिस पर फायरिंग की। प्रभात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास के रिश्तेदार श्रवण और अंकुर को पुलिस ने विकास को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पूछताछ करने पर पता लगा कि विकास दुबे फरीदाबाद में हीं हाईवे के करीब बने एक ओयो गेस्ट हाउस में कमरा लेने के लिए पहुँचा था, लेकिन आईडी ना होने की वजह से उसे कमरा नहीं मिला।  फिलहाल पुलिस इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। श्रवण के पड़ोसियों के मुताबिक उन्हें शाम को सूचना मिली कि यहां पुलिस आई है। जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा फिर दो-तीन पुलिस वाले ही थे और बाकी पुलिस टीमें जा चुकी थी।

Related posts

इलेक्ट्रीशियन लूटपाट करने के लिए,फ्लैट किराए पर लेने के बहाने बुजुर्ग के घर में घुसा, और कर दी बुजुर्ग की सुआ घोंप कर हत्या- अरेस्ट।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड में अवैध गेटों को लगाने को लेकर आमने- सामने वाले हुए आमने सामने, मामला पहुंचा पुलिस और डीटीपी तक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली,स्कूली छात्र -छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Ajit Sinha
error: Content is protected !!