Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम ने आज 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने आज उत्तर प्रदेश के एक सब इंस्पेक्टर को 30000 रुपए रिश्वत लेते हुए फरीदाबाद के सेक्टर-81 से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह हैं, और ये थाना बाबूगढ़ , जिला हापुड़ , उत्तर प्रदेश में तैनात था। इसके खिलाफ थाना विजिलेंस, फरीदाबाद में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

पुलिस की माने तो आरोपित सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह शिकायतकर्ता आदेश पुत्र देशराज, निवासी गांव बुढ़ैना, फरीदाबाद से एफआईआर नंबर – 337/22, भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के मामले में शिकायतकर्ता के भाई को जमानत दिलाने में मदद करने के लिए रिश्वत की रकम की मांग कर रहा था। थाना बाबूगढ़, हापुड़, उ.प्र. फरीदाबाद के सेक्टर 81 में रिश्वत की रकम लेते हुए आरोपित को अरेस्ट किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : समर पाल्म्स सोसायटी के लोगों ने कम्युनिटी हॉल को हुड्डा विभाग,डीटीपी व एनजीटी द्वारा सील किए के विरोध में जाम,प्रदर्शन ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरी तत्परता से जुट जाए कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एशियन अस्पताल के डॉक्टरों ने 9 घंटे की जटिल सर्जरी कर 73 वर्षीय महिला की बच्चादानी निकाल, जिंदगी बचाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x