Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कुलपति ने किया वाईएमसीए विश्वविद्यालय की बस सेवा का शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए नई बस सेवा की शुरूआत की गई है। विश्वविद्यालय की बस सेवा का शुभारंभ कुलपति प्रो. दिनेश कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय कर्मियों तथा विद्यार्थियों के साथ बस से आसपास के क्षेत्र का शहर का भ्रमण भी किया।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय की परिवहन व्यवस्था की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशासन द्वारा विद्यार्थी केन्द्रित परियोजनाओं को लागू करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नरेश चौहान ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा खरीदी गई बस की क्षमता 50 सीट की है तथा इसे ‘नो प्रोफिट, नो लॉस’ आधार पर चलाया जायेगा। विश्वविद्यालय की योजना बस को शहर व आसपास के चयनित रूट पर चलाने की है। इससे उन विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचेगा जिन्हें विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं व आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए दूर जाना पड़ता है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल के सीएमओ डॉ. जय भगवान एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने प्रेम नगर स्लम कॉलोनी की महिलाओं के साथ मनाया भैया दूज का त्यौहार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोगों को शादी के बहाने ठगने वाले दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x