Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पियूष ग्रुप के अनिल गोयल,अमित गोयल व पुनीत गोयल के खिलाफ भूपानी थाना में धोखधड़ी, विश्वासघात, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भूपानी थाना पुलिस ने पियूष ग्रुप के चैयरमेन व उनके दोनों बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी,अमानत में खयामत करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो इस केस की अभी जांच की जा रहीं हैं। दोषी पाए जाने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाएगें
जनरल सिंह ने दर्ज मुकदमे में कहा कि वह गांव ताजपुर ,फरीदाबाद का रहने वाला हैं और उसके साथ पियूष ग्रुप के चेयरमैन अनिल गोयल, अमित गोयल व पुनीत गोयल निवासी मकान न.202 , पियूष ग्लोवल, मेन मथुरा रोड नजदीक मुजेसर मेट्रों स्टेशन ने वर्ष 20 .मई.2015 से लेकर वर्ष 19 . अप्रैल 2018 तक प्रॉपर्टी सम्बंधित मामले में धोखधड़ी, विश्वासघात की हैं। बाद में उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। भूपानी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420,406 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं और पुलिस ने इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

श्री मद भागवत कथा से पहले कलश यात्रा ग्रीन फिल्ड कालोनी के श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड के खोरी गांव में आज दिन दहाड़े एक महिला की घर में घुस अज्ञात शख्स ने तेजधार से गला रेत कर हत्या कर दी, खून सना मासूम मिला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एमडीयू के तुगलकी फरमान पर एनएसयूआई की हैट्रिक जीत, अत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x