Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : शनिवार से सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के हनुमान मंदिर में अखंड अष्टजाम शुरू होकर रविवार को खत्म, भंडारा होगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -29 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में शनिवार को अखंड अष्टजाम सेवा समिति के द्वारा हनुमान मंदिर के प्रांगण में अखंड अष्टजाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। अखंड अष्टजाम के इस कार्यक्रम में शहर के कई जाने माने हस्ती शामिल होंगें। इस अखंड अष्टजाम के समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के प्रधान वी. के.मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 22 सितंबर को प्रात : 7 बजे पूजा व हवन के साथ अखंड अष्टजाम की शुरुआत की जाएगी ,इसके बाद हरेराम, हरे राम, हरे कृष्णा हरे कृष्णा के कीर्तन शुरू होकर 23 सितंबर रविवार सुबह 10 बजे तक चलेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक राम विवाह का कार्यक्रम होगा हैं। उनका कहना हैं कि इसके पश्चात तक़रीबन एक बजे विशाल भंडारे के रूप में हजारों भक्तो को प्रसाद स्वरूप भेंट वितरित किए जाएगें। उन्होनें सेक्टर वासियों से अपील की हैं कि इस सेक्टर में इतना बड़ा कार्यक्रम पहली बार हो रहीं हैं और इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो और इस पुण्य कार्य के भागीदारी बने। यह कार्यक्रम बेहतरीन हो ,इसके लिए संस्था के प्रधान वी. के. मिश्रा ,रविंद्र सिंह , आर. बी. शिव लाल यादव , अमित रावत , दीपक शर्मा व ओ. पी तिवारी अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

हरियाणा सीआईडी प्रमुख अलोक मित्तल ने आज दिवंगत इंस्पेक्टर की धर्मपत्नी को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

Ajit Sinha

फरीदाबाद में अदानी गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप पर 25 -30 बदमाशों ने बोला धावा, एक शख्स का सिर फोड़ा।  

Ajit Sinha

तिगांव विजय संकल्प रैली में बोले नायब सैनी – कांग्रेस के पास ना नेता, ना नीति और ना ही काम करने नीयत है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x