Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में रेहड़ी पर सब्जी खरीद रहीं एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो झपटमारों ने सोने की चैन झपटा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में शुक्रवार के दिन एक 60 वर्षीय  महिला के गले से सोने की चैन झपटने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात झपटमारों  के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत केस  दर्ज कर, इस केस की आगे की जांच शुरू कर दी हैं। ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज विजय पाल  का  दावा हैं कि झपटमारों की तलाश की जा रही हैं  जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में रामपति मीणा ने कहा कि हैं, वह मकान नंबर- 2681 ए, दूसरी मंजिल,ग्रीन फील्ड कालोनी में रहती हैं, वह शुक्रवार के दिन सुबह के तक़रीबन 11 बजे रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थी, उस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लड़के आए और उनके गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। इस संबंध ग्रीन फील्ड कालोनी के चौकी इंचार्ज विजय पाल का कहना हैं कि दोनों अज्ञात झपटमारों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत केस दर्ज कर लिया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि दोनों झपटमारों की तलाश की जा रही हैं , जल्द ही दोनों झपटमारों को  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

It’s official: Apple will make iPhones in India at Bengaluru facility

Ajit Sinha

T20 : जानिए विराट कोहली, यजुवेंद्र चहल और इयोन मॉर्गन ने क्या कहा

Ajit Sinha

Modern Trucks. Awesome Selections

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x