अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना डबुआ की टीम ने नुकीली वस्तु से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के एक मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सुमित व केशव, निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नंद किशोर निवासी डबुआ कॉलोनी ने थाना डबुआ में शिकायत दी थी कि केशव पर उसके 500 रुपये उधार थे, जो उसने केशव के कहने पर सुमित को दे दिए थे।

दिनांक 18 जनवरी को जब वह केशव की दुकान के पास खड़ा था, तभी केशव और सुमित वहां आए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुमित ने नुकीली वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित आपस में भाई हैं तथा शिकायतकर्ता के साथ दुकान के लेन-देन को लेकर उनका विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपितों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और नुकीली वस्तु से हमला किया। आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

