Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फ़ील्ड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तुलसी विवाह समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 15 नवंबर -2021 को मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों के साथ-साथ अपार भक्तों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।इस कार्यक्रम में शाम 4 बजे से मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया व 5 बजे सालिग राम जी की बारात गाजे-बाजे एवं ढोल धमाके के साथ मंदिर परिसर पर पहुंची इस समय सभी उपस्थित भक्तगण खुशी से झूम उठे एवं नाचने लगे।

बारात का स्वागत वधू पक्ष की तरफ से मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा बड़े जोर शोर से फूलों की माला के साथ किया गया। इसके पश्चात तुलसी जी का श्री सालिग राम जी के साथ विधि-विधान द्वारा विवाह संपन्न हुआ विवाह संपन्न होने के बाद भक्तों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर संरक्षक वीरेंद्र सिंह भडाना के साथ-साथ मंदिर कमेटी के सदस्य जगन्नाथ खेड़ा, विनोद सहगल, अमित पाल, प्राण नाथ शर्मा, श्याम कपूर,तिलक राज शर्मा, अरोड़ा,अशोक भी उपस्थित रहे।

Related posts

पलवल: दीपावली, गुरू पर्व, कार्तिक पूर्णिमा त्योहारों के दौरान की जाए एसओपी की सख्ती से अनुपालना : जिलाधीश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर -सुरेंद्र सिंह को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से नवाजा।

Ajit Sinha

हरियाणा में अब स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क के जरिए राजस्व संग्रह में काफी इजाफा हो रहा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x