Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -29 पुल के समीप तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने एक 14 वर्षीय एक छात्र को कुचला, छात्र की घटना स्थल पर ही हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -29 पुल के समीप आज दोपहर के वक़्त तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने एक 14 वर्षीय लड़के को कुचल दिया जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। खेड़ी थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं जहां पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया हैं और आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।
एसएचओ राकेश मालिक की माने तो आज दोपहर के एक बजे के करीब धीरज नगर निवासी सूंड राम कुमार हैं जिसकी उम्र तक़रीबन 14 साल हैं वह सेक्टर -29 पुल की तरफ से कहीं जा रहा था कि उसे एक तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनका कहना हैं कि बच्चे के शव को बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं। इस प्रकरण में खेड़ी थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एचसीएस -2023 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शहरी स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में यूआईसी ने लोगों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए डिस्पेंसरी खोला,फिजियोथ्रेपी करा सकते हैं,चेयरमेन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x