Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: आज फिर लड़के ने एक लड़की की पीट पीट कर हत्या कर दी, ये लड़की रात भर सड़क पर घायल अवस्था में तड़पती रही।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में बॉय फ्रेंड  ने अपनी गर्ल फ्रेंड पीट पीट कर हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़िता को घायल अवस्था सुनसान इलाके में छोड़ दिया जहां पीड़िता पूरी रात मदद के लिए छटपटाती । सुबह एक राहगीर की मदद से पीड़िता ने अपने भाई को फोन कर लोकेशन पर आने के लिए  कहा और फिर आरोपित के बारे में पूरी जानकारी भाई को दी। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

मृतका की मौसी सरिता के मुताबिक मृतक रोशनी की उम्र 19 साल थी और वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। सरिता ने बताया कि वह रोज शाम को साढ़े पांच बजे तक  घर आ जाती थी लेकिन वह कल घर नहीं पहुंची। आज सुबह रोशनी ने किसी राहगीर के फोन से अपने भाई को फोन किया और बताया कि उसे महेंद्र ने बहुत चोटें मारी है। इसके बाद जब सरिता का भाई रोशनी के पास पहुंचा तो उसकी हालत बेहद खराब थी।

जब उसे अस्पताल लाया जा रहा था तो उसकी रास्ते में मौत हो गई। अब परिजन आरोपित  महेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मुजेसर थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मामले की जांच में लगी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

जिला जेल नीमका में जेल लोक अदालत का आयोजन, 45 में से 32 केसों को निपटाया,बंदियों को छोड़ने का आदेश ।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 1080 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद कर एक आरोपित को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल के आदेश का एसडीएम उड़ा रहे धज्जियां, सूरजकुंड रोड पर आए मजदूरों को घर भेजने के बजाए वापिस भेज दिए: लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x