Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिहाड़ जेल में बंद पति की जमानत कराने के लिए अपने मालिक के घर में नौकरानी ने की डांस सिखाने के साथ लाखों की चोरी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद पति को छुड़ाने के लिए एक नौकरानी अपने अन्य साथियों के संग मिलकर अपने मालिक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला सेक्टर -91 , पल्ला , फरीदाबाद का मामला है। चोरी की यह वारदात गत 23 मई को उस समय अंजाम दिया गया था जब घर में कोई भी नहीं था। और लाखों रुपए के आभूषण और 16000 रूपए नकद चोरी कर ले गए थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच -85 की टीम ने नौकरानी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्ला में प्रभात ठाकुर निवासी सेक्टर- 91 फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गत 23 मई को उसके घर पर कोई नहीं था, जब वह शाम को घर वापस आया तो देखा कि उसके घर में किसी ने चोरी की हुई थी उसके घर से सोना का मंगलसूत्र, 6 जोड़ी सोने की बाली, एक सोने का नथ, एक सोने का पेंडेंट, एक सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी व अन्य कीमती सामान सहित 16000 रुपये नकद गायब थे। जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला अंजू (22) निवासी विनय नगर ,पल्ला, फरीदाबाद व अरुण (23) निवासी सेक्टर -37 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि महिला अंजू शिकायतकर्ता के घर में नौकरानी का काम करती है, जिसका पति किसी मामले में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है। जिसकी जमानत के लिए उसको पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने कुनाल के साथ मिलकर चोरी की प्लानिंग बनाई और घर के बारे में सारी जानकारी दी। जिस पर 23 मई को कुणाल व अरुण ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित अरुण डांस सिखाने का काम करता है। महिला आरोपित को जेल भेज दिया गया है तथा अरुण को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

किसानों द्वारा संभावित दिल्ली कूच के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क, हंगामा किया तो जाओगे जेल -सीपी।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने किया प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मचारियों को सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने जिन 18 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकडे हैं,उनमें आपका कोई अपना तो नहीं,तस्बीर देखिये।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x