Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पैदल चल रहे तीन लोगों को ट्रक ने मारी सामने से जोरदार टक्कर,पति -पत्नी की हुई मौत, एक घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बीती रात मिक्सर बनाने वाली एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पैदल चल रहे तीन लोगों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में पति- पत्नी थे, और इनकी उम्र लगभग 28 साल हैं,एक शख्स को मामूली चोटें लगी हैं। जिसका उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया हैं। इस मामले की कार्रवाई थाना बीपीटीपी की पुलिस कर रही हैं, पुलिस की माने तो ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया हैं । ट्रक चालक अभी फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं।

पुलिस की माने तो मरने वाले का नाम गौतम, उसकी पत्नी कंचन, निवासी मुंगेर , बिहार के रहने वाले थे, जबकि एक शख्स घायल हैं जो इन्हीं के रिश्तेदार हैं। ये लोग रात लगभग 11 बजे चावला कॉलोनी , बल्लभगढ़ , फरीदाबाद से पैदल चल कर फरीदाबाद की तरफ आ रहे थे , तभी दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ़्तार ट्रक ने सिंगल रोड होने की वजह से सामने से जोरदार टक्कर मार दी। और उपरोक्त दोनों पति -पत्नी की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। और आगे की कार्रवाई जारी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन काल में पुलिस व उनके मंत्री के गुंडे की गुंडागर्दी चरम पर, सीपी के ऊपर भी उठने लगे सवाल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मायनारिटी कमीशन के सदस्य सुनील सिंघी ने किया खंदावली का दौरा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जमाबंदी का ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली का कार्य पूरा कर सभी तहसीलदार करें रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x