Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव मुंझेड़ी में नाली में पानी निकासी को लेकर तगड़े झगड़े में भाई की हत्या करने के तीन आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बुधवार को गांव मुझेडी  में दो पक्षों में हुई लड़ाई-झगड़े  में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को अरेस्ट  किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम नरेंद्र ,भूदेव व राहुल हैं। अन्य आरोपितों को जल्द अरेस्ट किए जाने का दावा किया हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 12 सितंबर को  मुझेडी  गांव में एक ही परिवार के दो भाइयों जिले सिंह व नरेंद्र  का नाली के पानी की निकासी को लेकर आपस में  कहासुनी हो गई, जो इसी बात की रंजिश रखते हुए नरेंद्र ने गत 13 सितंबर की सुबह अपने बेटे नवीन, भूदेव,राहुल व अपनी पत्नी राजेश के साथ मिलकर जिले सिंह के घर जाकर जिले सिंह व उसके बेटे महेश व दिनेश वह उनकी पुत्रवधू सीमा व सरिता को गंभीर चोटें मारी जिस संबंध में शिकायतकर्ता महेश कुमार की शिकायत पर घर पर जाकर लड़ाई झगड़ा, हत्या की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

वारदात में घायलों को परिजनों ने बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल, मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां से तबीयत ठीक नहीं होने के कारण दिल्ली सफदरगंज रेफर कर दिया था। ईलाज के दौरान  जिले सिंह की सिर में लगी चोटों के कारण आज मृत्यु हो गई जिस कारण मुकदमा में धारा 302 ईजाद की गई जो मुकदमा  की आगामी तफ्तीश क्राइम ब्रांच सेक्टर -85 के उप निरीक्षक श्यामवीर के द्वारा अमल में लाई गई दौरानी तफ्तीश में आज आरोपित नरेंद्र के पुत्र नवीन,भूदेव व राहुल को अरेस्ट  कर लिया गया है जिसको कल  शुक्रवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है जिसे जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: स्टेट विजीलैंस ब्यरो ने पर्वतीया कॉलोनी में तैनात एक पुलिसकर्मी (एसपीओ) को 11000 रूपए रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

आपको नौकरी लगवा देंगे” बोलकर ठग रहे है बेरोज़गारों को, ठगी होने 1930 पर दें शिकायत- ओ पी सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अभिषेक ने जज परीक्षा पास कर किया फरीदाबाद का नाम रोशन : सुमित गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x