Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : 24 घंटे बिजली से फरीदाबाद के गाँव भी बनेंगे स्मार्ट – विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : शहरों की तरफ पलायन रोक कर विकास की इबारत लिखनी है तो गाँवों को स्मार्ट बनाना भी बेहद ज़रूरी है और फरीदाबाद के गाँवों को स्मार्ट बनाने के लिए 24 घंटे बिजली देना एक बड़ा कदम है। इन शब्दों के साथ उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फरीदाबाद जिले के गाँवों में 24 घंटे बिजली देने के फ़ैसले पर आभार व्यक्त किया ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में कोयले की कमी की ख़बरें आती थी , देश में अंधेरा छा जाने का खतरा रहता था क्योंकि कांग्रेस सरकार में कोयले से बिजली बनाने का कार्य नहीं बल्कि पैसे बनाने का कारोबार चलता था। लेकिन आज देश में बिजली उत्पादन को बढावा दिया जा रहा है, कोयले की कोई कमी नहीं है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस एलान से गाँवों में भी विकास की बयार आएगी, किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा । विपुल गोयल ने कहा कि बिजली आपूर्ति किसी भी प्रदेश की उन्नति का आधार है। उन्होंने कहा कि गाँवों के साथ उद्योगों को अबाध बिजली आपूर्ति देना बीजेपी सरकार का दृढ़ संकल्प है। विपुल गोयल ने कहा कि उद्योगों में बिजली सप्लाई दुरुस्त करने के लिए भी लगातार काम चल रहा है। विपुल गोयल ने कहा कि उन्हे पूरी उम्मीद है कि अगले 2 साल में पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो पाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक आनंद कौशिक की माता वैष्णों देवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए शहर के हजारों लोग।

Ajit Sinha

शराब का ठेका सील होने पर महिलाओं ने मनाया जश्न, मीडिया का किया तहे दिल से धन्यवाद, परमिता चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद के सेक्टर- 3 को कन्टेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है, अब नियम व शर्ते लागू नहीं होंगी: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x