Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात सास को गोली मारने वाले दामाद को थाना सारन पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सास को घर में घुस कर जान से मारने की नियत से गोली मारने वाले दामाद को थाना सारन की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम रामवीर निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 सारन, फरीदाबाद है। यह सनसनीखेज वारदात बीती रात की है। इस संबंध में थाना सारन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित ने खुलासा किया की उसने लव मैरिज शादी की थी, और एक बच्चा भी हुआ। इसके बाद से लगातार उसकी पत्नी अपने माँ के साथ रह रही थी , और कोर्ट भी चल रहा था, से परेशान होकर अपनी सास को गोली मार दी।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रीता गिरी निवासी  नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 सारन ने अपने कथन में आरोप लगाया कि वर्ष 2009 में उसकी बेटी प्रियंका की शादी रामवीर निवासी  नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 सारन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रामवीर उसकी बेटी को परेशान करता था। शिकायतकर्ता की बेटी ने रामवीर के खिलाफ खर्चा व मार पीट का केस डाला हुआ है। जिस संबंध में कई दिनों से रामवीर  शिकायतकर्ता व उसकी लड़की को धमकी दे रहा था। गत 9/10 मई की रात को रामवीर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और शिकायतकर्ता को जान से मारने के नियत से देसी कट्टे से पेट में गोली मारी और मौका से भाग गया। जिस पर थाना सारन में हत्या के प्रयास व अन्य संबंधित धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि  पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित  रामवीर निवासी  नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 सारन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रियंका से लव मैरिज की थी। जिससे उसका मनमुटाव चल रहा था। 2 साल पहले प्रियंका बच्चों के साथ आरोपित को छोड़कर अपनी मां के घर पर आ गई थी तथा प्रियंका ने आरोपित पर अदालत में केस डाल दिया। 9/10 मई की रात को वह देसी कट्टा लेकर प्रियंका के घर गया, जहां पर उसने अपनी सास को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

हरियाणा: विकास कार्यों पर निगरानी के लिए भी लगाई जाएगी नंबरदार की जिम्मेदारी – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 अक्टूबर को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचेगे।

Ajit Sinha

महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x