Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिरंगा को देख बढ़ जाता है आजादी का अहसास – राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर-88 स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक राजेश नागर ने झंडारोहण किया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने तिरंगा झंडा को देखकर आजादी का अहसास बढ़ जाता है। नागर ने स्कूल परिसर में लगे तिरंगा झंडा को फहराया। उन्होंने कहा कि बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली आज़ादी को हम सबको मिलकर न केवल अक्षुण्ण रखना है बल्कि देश को  दुनिया का सिरमौर भी बनाना है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व के पल हैं कि जब हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने यहां प्रबंधन के साथ पौधारोपण भी किया।

अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल नेहा साहनी, संस्थापक मनमोहन साहनी ने भी आजादी के बारे में अपने विचार रखे। इससे पहले उन्होंने यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया और स्कूल में चल रही गतिविधियों से परिचित करवाया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को तिरंगे झंडों और रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था। जहां बड़े उत्साहपूर्ण वातावरण में स्कूल के बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे। कोर्डिनेटर प्रियंका शर्मा के सहयोग से विद्यार्थियों देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिताओं, क्विज़, वाद-विवाद और भाषण आदि गतिविधियों में भागीदारी की। विधायक राजेश नागर ने सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

Related posts

कंटेनमेंट जोन व साथ लगते बफर जोन में सभी घरों में आईएलआई के पेसेंट की पहचान की जाए: यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा को विकसित बनाना मेरा उद्देश्य : कांग्रेस प्रत्याशी  लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों को उनके अभिनव योगदान के लिए जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने सम्मानित किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x