Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पंचकुला और सिरसा में डेरा समर्थकों द्वारा मनाए गए उपद्रव के चलते फरीदाबाद प्रशासन अलर्ट पर है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : पंचकुला और सिरसा में डेरा समर्थकों द्वारा मचाये गए उपद्रव के चलते फरीदाबाद प्रशासन अलर्ट पर है. शहर में क़ानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को खास निर्देश दिए गए हैं, इसी के चलते फरीदाबाद के डीसी और पुलिस कमिश्नर ने पूरे शहर का दौरा किया और सुरक्षा की समीक्षा की. इसके साथ ही लोगो से संयम बरतने की अपील की।  

फरीदाबाद में अलग अलग जगहों का दौड़ा  करते नज़र आ रहे फरीदाबाद के डीसी और पुलिस कमिश्नर आज गुरमीत राम रहीम को मुजरिम करार दिए जाने के बाद हरियाणा में फैली हिंसा के मद्देनज़र दौरा कर रहे हैं. अधिकारियो ने आज फरीदाबाद के सभी प्रमुख जगहों दिल्ली बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड  समेत कई जगहों का पूरे दल बल के साथ दौड़ा  किया और उपद्रवियों को शांति बनाए  रखने का सन्देश दिया। डीसी समीरपाल सरों ने लोगो से अपील की यह कानूनी प्राकिया थी. अब लोग शांति बनाए  रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के मुताबिक जिले की पूरी फ़ोर्स को अलर्ट पर रखा है. फरीदाबाद में कोई भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है. कुरैशी  ने बताया कि  वह सभी सेंसिटिव जगहों का दौरा कर रहे हैं।

 

Related posts

फरीदाबाद: डीसी यशपाल ने पत्रकारों के लिए आयोजित कोविड-19 टीकाकरण शिविर का किया शुभारंभ,135 पत्रकारों का टीकाकरण     

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या तथा बचाव करने आए दो लड़कों को घायल करने वाले 4 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : छांयसा थाना क्षेत्र के गांव घरोड़ा में पानी के बूस्टर पर सो रहे एक टियूवेल ऑपरेटर की सिर में गोली मार कर हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x