Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आज शराब ठेके पर की छापेमारी की कार्रवाई, आबकारी नियमों का उल्लंघन पाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गांव किडावली में स्थित एक शराब ठेका पर छापेमारी की कार्रवाई की, छापेमारी की कार्रवाई के दौरान शराब ठेका पर आबकारी नियमों की काफी अनदेखी करनी पाई गई जिसपर आबकारी एवं कराधान विभाग के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।डीएसपी साकिर हुसैन ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.11.2025 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला फरीदाबाद के गांव किडावली का शराब ठेका यमुना नदी के पार उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के नजदीक खोला हुआ है। जहां पर 24 घंटे शराब ठेका खोला जाता है और बिना हॉलमार्क की शराब बेची जाती है।
       
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा सोमदत व कृष्ण कुमार आबकारी निरीक्षक, आबकारी विभाग, फरीदाबाद की टीम के साथ गांव किडावली की राजस्व संपदा में बने शराब ठेके का औचक निरीक्षण किया गया। यह शराब का ठेका यमुना पार नोएडा उत्तर प्रदेश में बने हुए ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस के नजदीक चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान रात्री 10.30 बजे शराब  ठेका खुला हुआ था और बिक्री की जा रही थी। शराब लाइसेंसी द्वारा रेट लिस्ट आदि नहीं लगाई हुई थी। जिस सम्बध में शराब लाइसेंसी के विरूद्ध आबकारी नियमो की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ब्रीच ऑफ़ एक्साइज की कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: ज्यादा मुनाफा के लालच देकर एक करोड़ 11 लाख रूपए के ठगी करने के मामले में खाताधारक सहित दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजेश नागर के रूप में आपको नेता नहीं बेटा मिला है: उप -मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आज क्रिसमस पर क्राउन इंटीरियर मॉल में ऐसा क्या है जहां लोग चले ही चले जा रहे-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x