Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पीएस सेक्टर-58 की टीम ने आज छापेमारी करके जुआ खेल रहे16 आरोपित को अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर -58 थाना पुलिस की टीम ने एक केसिनों चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।  पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे 16 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने मौके से 60000 रूपए की डाइट टेबल बरामद की हैं। पुलिस ने सभी 16 के 16 आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम  विक्रम अजरौंदा, सबरजीत गांधी कालोनी, नवीन एन आई टी, फिरोज नेकपुर, हितेश एनआईटी, हरमीत एनआईटी, साहिल सेक्टर- 49, रोहित एनआईटी, ग्रीस सेक्टर- 49, देवेंद्र सेक्टर- 10, कृष्ण संजय कॉलोनी, बल्लभगढ़, अमित सेक्टर- 18, फरीदाबाद अशोक सेक्टर- 11, विशाल एनआईटी, अंजलि ,संजू सुभाष नगर दिल्ली हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक थाना सेक्टर -58 की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर- 55 की गली नंबर -2 के एक मकान में गलत तरीके से जुआ खिलाने का धंधा धड़ल्ले से चल  रहा हैं।  इसके बाद एसएचओ अनिल कुमार ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की। और उस टीम को उस स्थान पर छापेमारी के लिए भेज दिया। वहां पर पहुंच कर जब  टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की तो  देखा की काफी जुआ खेलने में लगे हुए हैं।  पुलिस की माने तो छापेमारी टीम ने तुरंत सभी लोगों को हिरासत में लेकर उनकी गिनती की तो उनकी संख्या 16 तक पहुंच गई। इसके बाद प्रत्येक डाइस टेबल की कीमत 300 बताई गई, के हिसाब से 60000 रूपए की डाइस टेबल बरामद की गई है। पुलिस का कहना हैं कि हिरासत में लिए सभी 16 आरोपितों के खिलाफ सेक्टर -58 में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया हैं 

Related posts

पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई-भाभी के हत्या का खुलासा, दो बदमाश मुठभेड़ के बाद अरेस्ट-कारण जानने के देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा में गुप्तचर विभाग के ईएसआई को 20,000 की रिश्वत लेते, भ्रष्टाचार के मामले सब इंस्पेक्टर को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार सुशील शर्मा तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी पलवल सहित 3 अन्य आरोपितों के विरूद्ध चालान पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x