Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण पूरा होने पर यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण,पार्षद,पूर्व पार्षद का किया धन्यवाद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज दो सड़कों के निर्माण पूरा होने पर स्थानीय निवासियों ने धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजित की। इस पावन अवसर पर यूआईसी के चैयरमेन भारत भूषण, पार्षद हेमा बैंसला व पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला का स्थानीय निवासियों ने फूल -मालाओं को पहना व बुका भैट कर धन्यवाद किया।
चैयरमेन भारत भूषण का कहना हैं कि रोड नंबर 43 व 50 का कार्य पूरा हो गया हैं, यह सड़कें वहां के निवासियों के 20, पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला ने अपने खाते से 10 से कुल 30 प्रतिशत का योगदान दिया हैं और कंपनी के खाते 70 प्रतिशत रकम दिया गया हैं। इन सड़कों को10 लाख 70 हजार रूपए की लागत से तैयार की गई हैं। इस बाबत आज ग्रीन फील्ड कालोनियों के निवासियों ने ख़ुशी से धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें उनका, पार्षद हेमा बैंसला व पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला का धन्यवाद किया हैं। इस अवसर पर विनोद सचदेवा, सलीम तिवारी, डा. अमित सेठ,सौरभ हांडा ,अरुण शर्मा ,अमित गुप्ता, शिवा चौधरी,मुकुल निर्वाण , ललित कपूर,गौरभ हांडा व विकास सूरी के अलावा आदि लोग उपस्थित थे।इसके बाद यूआईसी के चैयरमेन भारत भूषण,पार्षद हेमा बैंसला व पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला ने संयुक्त से रोड नंबर -81 का उद्घाटन किया। इस दौरान राज कुमार यादव, योगेश गुप्ता, आर.पी चौधरी,संजीव , एस.पी जैन, डा.विजय शर्मा, कुलदीप सिंह, एस. पी.चतुर्वेदी व राजेंद्र सिंह अलावा आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: डीएलएफ इंडस्ट्रियल इलाके में आज एक एक्सपोर्ट  कंपनी में लगी भयानक आग, 18 दमकल की गाड़ियों पर पाया काबू

Ajit Sinha

अमित यादव के हत्यारे को जो पकड़वाएगा उसे 5 लाख का नगद ईनाम दिया जाएगा , डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने 400 लोगों से की पूछताछ।  

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को 28 जून 2021 तक नए छूटों के साथ बढ़ा दी हैं- जानने के लिए जरूर पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x