Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने हत्या, हत्या की कोशिश करने, रंगदारी जैसे संगीन मामले में लिप्त ईनामी बदमाश जग्गा उर्फ़ जगदीप को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -65 ने 50000 रूपए के ईनामी बदमाश जग्गा उर्फ़ जगदीप सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए दोनों बदमाशों के पास एक पिस्टल, 4 देशी कट्टा, 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों पर हत्या, हत्या की कोशिश करने, रंगदारी,सुपारी लेकर हत्या करने के कुल 8 फरीदाबाद मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस की माने तो बदमाश जग्गा अपराध के दुनिया में पिछले 10 सालों से सक्रीय हैं।
डीसीपी क्राइम सुखबीर सिंह ने सेक्टर -30 क्राइम ब्रांच में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सेक्टर -65 क्राइम ब्रांच के प्रभारी वरुण दहिया को सूचना मिली थी कि बदमाश जग्गा उर्फ़ जगदीप व उसका एक साथी सोनू एक स्कार्पियों गाडी में किसी संगीन वारदात को अंजाम देने हेतु उत्तरप्रदेश से मंझावली की तरफ जा रहे हैं। उनका कहना हैं कि पुख्ता जानकारी होने के बाद, उन्होनें अपने टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के पास में फैला दिया। बदमाशों को पुलिस होने की भनक मिल गई और बदमाश जग्गा ने अपने गाडी की रफ्तार तेज कर दी और उसकी गाडी का पहिया एक गढ्ढे में फंस गया।
इस दौरान पुलिस ने माहौल को भांपने के बाद सतर्कता बरते हुए बदमाश जग्गा उर्फ़ जगदीप व सोनू को पकड़ लिया। उनका कहना हैं कि जब पुलिस ने उनकी गाडी की तलाशी ली, तो गाडी से एक पिस्तौल ,4 देशी कट्टे व 20 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि बदमाश जग्गा के इशारे में मुजेसर इलाके के एक कंपनी में पिछले वर्ष अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें कंपनी के रिसेप्शन के सारे शीशे टूट गए थे और सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी इसके बाद बड़खल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनका कहना हैं कि गांव चांदहट का जग्गा उर्फ़ जगदीप रहने वाला हैं और उसका साथी सोनू , मुजेसर का रहने वाला हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में 8,200 करोड़ की बकाया वसूली के लिए तेज होगा अभियान -अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव खोरी मामले में सरकारी जमीन को बेचने के मामले में 4 और केस दर्ज,भू-माफिया के पूरे परिवार आरोपित बनाया।

Ajit Sinha

देश भर में साइबर हैल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का निवारण करने में पहले पायदान पर पहुंचा हरियाणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x