Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने हत्या की कोशिश, लूटपाट, मारपीट करने जैसे संगीन मामले में 7 अपराधियों को गिरफ्तार किए हैं, 5 देशी कट्टे बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 पुलिस ने 7 ऐसे लोगों को अलग -अलग स्थानों से गिरफ्तार किए हैं जिन पर लूट, हत्या की कोशिश करने, चोरी, छीना झपटी व मारपीट,आर्म एक्ट के कुल 11 मुकदमें शहर के अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए आरोपियों के पास पांच देशी कट्टे, 3 मोटर साइकिलों को बरामद किए हैं।
प्रभारी संदीप मोर का कहना हैं कि उनकी टीम ने गश्त के दौरान देर रात को विपिन निवासी नहरावली, छांयसा, अमित निवासी गांव असावटी,पलवल , गुलशन उर्फ़ सुक्का निवासी पन्हेड़ा खुर्द ,छांयसा, हरीश निवासी गांव पन्हेड़ा खुर्द, छांयसा,रविंद्र उर्फ़ भोलू निवासी नरहावली , छांयसा, जवाहर सिंह निवासी गांव नरहावली, छांयसा व सागर निवासी गांव नरहावली को शहर के अलग -अलग जगहों से गिरफ्तार किए गए हैं।
उनका कहना हैं कि पकडे गए उपरोक्त सभी आरोपियों के पास पुलिस ने पांच देशी कट्टे, 6 जिंदा कारतूस,3 मोटर साइकिलों को बरामद किए गए हैं। जब इन सभी आरोपियों से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की गई तो इन लोगों ने शहर अलग -अलग थाना क्षेत्रों में 11 से जाएदा वारदातों को करना कबूल किया हैं जिसमें हत्या की कोशिश करने,मारपीट करने, लूट ,चोरी, अपहरण, छीना -झपटी, आर्म एक्ट के साथ आदि मामले हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला हमारे देश की मजबूत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज संत नगर में ₹5 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

Ajit Sinha

फरीदाबाद सीट से नरेंद्र गुप्ता के विधायक बनने की ख़ुशी में झूम उठे उनके समर्थक, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x