Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पोलैंड में फसी मानसी मंगला के परिजनों से एसडीएम त्रिलोक ने की मुलाकात,-मानसी मंगला से फोन पर बात की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही बल्लभगढ़ की छात्रा मानसी मंगला के पोलैंड में फंसे होने की सूचना मिलने पर उपायुक्त जितेंद्र यादव के निर्देश पर एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने मानसी मंगला के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने फोन पर मानसी मंगला से बात की। उन्होंने बताया कि मानसी मंगला ने फोन पर बातचीत करने पर बताया कि पोलैंड में उसका पासपोर्ट, करेंसी व जरूरी सामान गुम हो गया था।

सूचना मिलते ही उसे अब भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई है और उसे पोलैंड स्थित भारतीय दूतावास में लाया गया है। उन्होंने मानसी मंगला के परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी खुद मानसी मंगला से बात हुई है और वह अब पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने मानसी के परिजनों को आश्वासन दिया कि पूरा प्रशासन वह सरकार उनके साथ हैं। इस दौरान उनके साथ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद शर्मा भी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में आयोजित फिल्म महोत्सव में 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड दर्दनाक हादसा: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज कपूर परिवार के दुखों में शामिल होकर सांत्वना दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीमा के भीतर धान की फसल की कटाई के बाद बचे उसके अवशेषों (पराली ) को जलाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी, सरों

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x