Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्कूली बच्चों ने डीसी विक्रम सिंह को बाँधी राखी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को स्कूली बच्चों ने डीसी विक्रम सिंह को राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहीं डीसी विक्रम सिंह ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।इस दौरान डीसी विक्रम सिंह ने जिला के सभी लोगों को रक्षाबंधन पर बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है।

भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है। इस लिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोड़ने के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है।यह एक ऐसा पावन पर्व है। जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। बहनें अपने भाईयों की कुशल और सफल लम्बी आयु कामनाएं करती हैं। सगे भाई बहन के अलावा अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व से बँधे होते हैं। जो धर्म, जाति और देश की सीमाओं से परे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: फर्जी वसीयत बनाने के एक मामले में मामा -भांजा के खिलाफ सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मस्ती में झूमें बच्चें और महिलाएं ।

Ajit Sinha

नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने डॉ.अजय सिंह चौटाला और राजेश भाटिया को खिलाई मिठाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x