Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रिंयका भारद्वाज महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कांग्रेसी नेत्री प्रिंयका भारद्वाज को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की स्वीकृति के बाद की गई है। प्रिंयका भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमित्रा चौहान व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है,उसे वह सक्रिय रुप से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुमित गौड़ ने कुमारी प्रिंयका भारद्वाज को महासचिव बनने पर बधाई दी है और आशा जताई है कि फरीदाबाद सहित हरियाणा में प्रिंयका भारद्वाज महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में वह अहम भूमिका निभाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रिंयका भारद्वाज भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुई थी और उनके पार्टी में शामिल होने के बाद संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हेें यह जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप कृत्रिम झील नहाने के उद्देश्य से कूदे 4 लड़के, इनमें से दो लड़कों की डूबने से हुई मौत, केस दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए साल की जश्न की आड़ में हुड़दग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए 2500 पुलिस कर्मी तैनात,पटाखों पर हैं प्रतिबंध।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने ‘रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट’ किया लॉन्च.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x