Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा अनोखा इतिहास, रामभक्तों को तोहफे में दिया भगवान श्रीराम का मंदिर- भाटिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण करना दुनिया में भारत देश के नाम एक इतिहास रचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वर्णिम काल में अनोखा इतिहास रचा है और देश के करोड़ों लोगों को भगवान श्री राम मंदिर के रूप में तोहफा दिया है। यह विचार हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में राम भक्त दीवाली का त्यौहार मनाएंगे। हर घर में घी के दिए जलेंगे और हर घर में राम भजन सुनाई देंगे।

भाजपा नेता भाटिया ने कहा कि मंदिर निर्माण में उनके पिता विधायक स्वर्गीय कुंदनलाल भाटिया का विशेष योगदान रहा है। वर्ष 1990 में जब अयोध्या में राम भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई थी और भगवा लहराया गया,तब उनके पिता भी वहां मौजूद थे और भगवा लहराने में उनका योगदान रहा है। यही नहीं बल्कि जब राम भक्तों पर लाठीचार्ज हुआ तो उनके पिता भी इसमें घायल हुए थे। भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने वर्षों से रुके हुए श्री राम मंदिर का निर्माण करवा कर देश और दुनिया के करोड़ों राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया है और सभी राम भक्तों का सपना साकार किया है। भाटिया ने कहा कि आज उन राम भक्तों की आत्मा को भी शांति मिली होगी, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। भाटिया ने कहा कि वर्ष 1990 में जब अयोध्या में राम भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई थी और भगवा लहराया गया था, तब की उत्तर प्रदेश सरकार ने राम भक्तों पर लाठीचार्ज और अंधाधुंध गोलियां चलवाई थी,

जिसमें कई लोगों का बलिदान हुआ, मगर मोदी सरकार ने उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया और आज भव्य रामंदिर को उनके प्रति समर्पित कर उनकी आत्मा को शांति पहुंचाने का काम किया है। भाटिया ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में देश और दुनिया से हजारों लोग इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आर्शीवाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर देश भर में जगह जगह इस समारोह का लाइव प्रदर्शन भी होगा और लोग भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।इस अवसर पर शहर भर में भव्य श्रीराम यात्रा का आयोजन भी शोभा यात्रा के रूप में किया जा रहा है। भाटिया ने हरियाणा की मनोहर लाल सरकार की भी जमकर प्रशंसा की और कहा कि कल 22 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ही सबसे पहले अपने प्रदेश में अवकाश की घोषणा की है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रशंसा के पात्र  हैं,जिन्होंने राम भक्तों की भावनाओं को समझते हुए इस धार्मिक आयोजन के लिए अवकाश की घोषणा की है। भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या के भव्य आयोजन से देश-विदेश के राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं को जो मान सम्मान दिया है, वह आज इतिहास बन गया है। भाटिया ने बताया कि इस भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में भी 22 जनवरी की सुबह हवन यज्ञ, पूजा पाठ और राज सहगल एंड पार्टी फूलों वाली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद दोपहर 12 बजे मंदिर में रामभक्तों के लिए विशेष तौर पर भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। भाटिया ने सभी रामभक्तों से अपील की है कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बढ़ चढक़र शामिल हों और भगवान श्रीराम का आर्शीवाद ग्रहण करें।

Related posts

फरीदाबाद: मंगेतर को प्रभावित के लिए छात्र ने सर्वोदय हॉस्पिटल के केबिन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -30 ने होली के दिन एक ज्योत्षी से मोबाइल फोन पर 2500000/- रूपए की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई 10 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x