Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस ने पांच मासूम बच्चों को परिजन को तलाश को पहुंचाया घर,लौटाई खुशियां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस चौकी बल्लभगढ़ व क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने दिल्ली से उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में बैठ कर आए 5 बच्चों को,के परिजनों की तलाश करके उनके घरों में खुशियाँ पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 16 दिसंबर को दिल्ली के सीमापुरी इलाके के रहने वाले 5 बच्चे जिसमें 3 लड़के और 2 लडकियां शामिल थे और जिनमे से 2 बच्चों की उम्र 6 वर्ष , एक की 3, एक की 1 वर्ष तथा सबसे छोटे की 8 माह थी,खेलते- खेलते अपनी मस्ती में यूपी रोडवेज की बस में सवार होकर निकल लिए। बस के फरीदाबाद पहुंचने के पश्चात जब रोडवेज के ड्राइवर कंडक्टर को बच्चों के बारे में पता चला तो उन्होंने उनके माता- पिता के बारे में पूछताछ की परंतु बच्चे उन्हें कुछ भी बताने में असमर्थ थे। बस जब फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचे तो बस चालक ने पुलिस चौकी में जाकर बच्चों के बारे में सूचना दी जिसके पश्चात पुलिस चौकी प्रभारी बच्चों को बस से उतारकर अपने साथ पुलिस चौकी में ले आए और उन्हें खाने के लिए बिस्किट और चाय मंगवा कर दी। इसके पश्चात बच्चों के परिजनों का पता लगाने के लिए बच्चों को फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच कैट टीम के हवाले किया गया जहां पर कैट टीम ने दिल्ली की सीमापुरी एरिया में स्थित थाने में संपर्क किया और उन्हें गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी दी। पुलिस थाने में गुमशुदा बच्चों के परिजनों ने पहले से बच्चों के लापता होने की शिकायत दे रखी थी। 5 बच्चों के एक साथ लापता हो जाने पर दिल्ली पुलिस की टीम भी इस मामले को गंभीरता से ले रही थी और उन्होंने बच्चों की तलाश भी शुरू कर रखी थी। जैसे ही उन्हें बच्चों के फरीदाबाद पुलिस की सुरक्षा में होने की खबर पता चली तो उन्होंने राहत की सांस ली और कल 17 दिसंबर को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात बच्चों का ध्यान रखने की हिदायत के साथ ही उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चों के परिजन तथा दिल्ली पुलिस की टीम ने फरीदाबाद पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उन का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related posts

30 नए वर्कस्टेशनों के साथ साइबर सुरक्षा हुई और अधिक प्रभावी, डीजीपी ने हरियाणा 112 की बिल्डिंग में किया विधिवत शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसी बोस विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दाखिला कार्यक्रम की घोषणा की।

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत ने सीसीटीएनएस तथा आईसीजेएस प्रणाली को लेकर स्टेट एम्पावर्ड कमेटी के सदस्यों के साथ की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x